इस दिन देश में की गई थी पहली मोबाइल कॉल! जानिए बीते 25 साल की ऐसी ही रोचक बातें
Popular posts
कुछ लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है, ऐसी स्थिति में निराश होने से बचना चाहिए। इस संबंध में एक लोक कथा प्रचलित है। कथा के अनुसार एक व्यक्ति बहुत मेहनत करता था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही थी। असफलता और धन की कमी की वजह से उसकी परेशानियां बढ़ती जा रही थीं। ऐसे में वह दुखी हो गया। एक दिन वह अपने गुरु के पास पहुंचा। दुखी व्यक्ति ने संत को अपनी सारी परेशानियां बता दीं। संत ने उसकी सारी बातें ध्यान से सुनी। गुरु समझ गए कि उनका शिष्य बहुत ज्यादा निराश है। उन्होंने शिष्य को एक कथा सुनाई। गुरु ने कहा कि किसी गांव में एक लड़के ने बांस और कैक्टस का पौधा लगाया। बच्चा रोज दोनों पौधों को बराबर पानी देता था। सारी जरूरी देखभाल करता था। इसी तरह काफी समय व्यतीत हो गया। कैक्टस का पौधा तो पनप गया, लेकिन बांस का पौधे में कुछ भी प्रगति नहीं दिख रही थी। लड़का इससे निराश हुआ, लेकिन उसने दोनों पौधों की देखभाल करना जारी रखा। कैक्टस का पौधा तेजी से बढ़ रहा था, लेकिन बांस का पौधा वैसा का वैसा ही था। लड़का ने कुछ दिन और दोनों की देखभाल की। अब बांस के पौधे में थोड़ी सी उन्नति दिखाई दी। लड़का खुश हो गया। इसी तरह कुछ और दिन निकल गए। अब बांस का पौधा बहुत तेजी से बढ़ रहा था। कैक्टस का पौधा छोटा रह गया। संत ने शिष्य से कहा कि इस कथा की सीख यह है कि बांस का पौधा पहले अपनी जड़े मजबूत कर रहा था। इसीलिए उसकी शुरुआत बहुत धीरे-धीरे हुई, लड़का इससे निराश नहीं हुआ और उसने देखभाल जारी रखी। जब उसकी जड़े मजबूत हो गईं तो वह तेजी से बढ़ने लगा। ठीक इसी तरह हमारे साथ भी होता है। कभी-कभी हमें भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन फल देरी से मिलता है। ऐसी स्थिति में मेहनत करते रहना चाहिए। निराश होने से बचें।
• Subhash Bhatnagar
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो जारी; धनुर्धर प्रभु श्रीराम के साथ भक्त वत्सल हनुमान का चित्र
• Subhash Bhatnagar
लॉकडाउन के दो हफ्तों में 5 करोड़ लोग हुए बेरोजगार, अगले एक हफ्ते में हालात ज्यादा खराब होने का अनुमान : रिपोर्ट
• Subhash Bhatnagar
आज से सभी मॉल बंद,गैर जरूरी सरकारी सेवाओं पर रोक; अधिकारियों को वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी
• Subhash Bhatnagar
सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को सुझाव- संक्रमितों की पहचान करने वाला हर टेस्ट मुफ्त हो, प्राइवेट लैब ज्यादा फीस लें तो सरकार वह पैसा चुकाए
• Subhash Bhatnagar
Publisher Information
Contact
soochnaaursamachar@gmail.com
9461906361
Golf Course Road, Airforce, Jodhpur, Rajasthan 342012
About
Monthly Hindi Newspaper
Share this page
Email
Message
Facebook
Whatsapp
Twitter
LinkedIn